आज दिनांक 27 सितंबर 2021 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर की संयुक्त अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन 2021, द्वितीय चरण हेतु विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी तीनों प्रखंड (यथा समस्तीपुर, ताजपुर और पूसा) का भ्रमण किया गया।
समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत, रामनाथपुर छतौना, सूरतपुर पंचायतों का क्षेत्र भ्रमण किया गया।

प्रशासन के अनुमति के बिना कार्यकर्ता द्वारा कार्यालय व सरकारी संस्थानों पर लगाए गए पोस्टर और बैनर को हटाने का निर्देश दिया गया।
बिना अनुमति के चुनाव कार्य में स्तमाल होने वाली गाड़ियों को थाने द्वारा जप्त कर लेने का निर्देश दिया गया साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूसा प्रखंड के श्रीरामपुर अयोध्या व कुबौलीग्राम का भ्रमण किया गया।
पूसा प्रखंड में भ्रमण के क्रम में
अंचल अधिकारी पूसा व प्रखंड विकास पदाधिकारी पूसा उपस्थित थे।
ताजपुर प्रखंड के निम्नलिखित पंचायतों/क्षेत्रों का भ्रमण किया गया है.
१. मुरादपुर बंगरा
३. गौसपुर सरसौना
४. ददरी धनराज
५. कोठिया
६. अबावकरपुर
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करने एवं पुलिस को लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया गया.
भ्रमण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी वज्रगृह, विशेष कार्य पदाधिकारी उपस्थित थे।