भोजपुरी स्टार पवन सिंह व काजल राघवानी की आगामी फिल्म ‘धर्मा’ की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। डीआरजे रिकॉर्ड्स के बैनर तले बन रही फिल्म धर्मा के निर्माता राज जयसवाल हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन अरविंद चौबे कर रहे हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी देखने को दर्शक उत्साहित हैं। दोनों पहले भी कई सारी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।
पवन के दिखेंगे अलग शेड्स-
फिल्म के लेखक सिद्धार्थ श्रीवास्तव हैं। अभिनेतचा पवन सिंह कहते हैं कि यह फ़िल्म मेरी आने वाली तमाम फिल्मों से अलग होगी। इसकी कहानी और संवाद दर्शकों के समक्ष नये रूप में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि फ़िल्म में मेरे कई अलग-अलग शेड्स है। मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि मैं अपने दर्शकों को हर तरह से मनोरंजन दूं। चाहे वह अपनी गायकी से हो या अभिनय से हो।
हम भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ी: काजल
अभिनेत्री काजल राघवानी भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि मेरे और पवन जी की जोड़ी को दर्शक भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ी मानते हैं। हम दोनों फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए खूब मेहनत करते हैं। शायद यही वजह है कि दर्शक हम दोनो की जोड़ी को सुपर हिट मानत हैं।
फिल्म के गीत संगीतकार मधुरकर आनंद, छोटे बाबा, डीओपी मुकेश शर्मा, प्रोडक्शन हेड मिथुन व प्रचारक सोनू निगम ने दिए हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी के अलावा फिल्म में ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा व साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता सयाजी शिंदे भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में करके टीम के सभी सदस्य काफी खुश है।