Advertisement
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के प्रयास से मन्नीपुर स्थित दुर्गा मंदिर व ध्रुवगामा स्थित मां सती मंदिर को पर्यटन विभाग ने अपने सूची में शामिल कर लिया है। मामले में पर्यटन विभाग के विशेष सचिव ने पत्र जारी कर किया है।

विधानसभा उपाध्यक्ष का बताना है कि ध्रुवगामा स्थित मां सती मंदिर व मणिपुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर को बहुत पहले पर्यटन विभाग में शामिल किया जाना चाहिए था। इसके लिए पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास जारी था। इसको लेकर पर्यटन विभाग को संबंधित साक्षय भी उपलब्ध कराए गए थे। जिसके आधार पर पर्यटन विभाग ने अपनी सहमति दे दी है।
Advertisement
Advertisement